HOME/ HEALTH / ASHWAGANDHA BENEFITS
जानिए अश्वगंधा खाने के अद्भुत फायदे | आयुर्वेद का चमत्कार इस विडियो मे
अश्वगंधा एक झाड़ीदार पौधा है , इसे विथनीय सेम्निफेरा भी कहते है , इस पौधे की मुख्यत 3000 जातीय और 90 वंश पाये जाते है , जिनमे से केवल 2 जातीय भारत मे पायी जाती है |ये 1.25 metre लंबा होता है इसकी जड़ो मे विदानिन नामक एल्केलाइड होते है, इस पौधे मे पत्तीय और हरे पीले फूल होते है, इसका फल मटर के आकार का होता है,अलग-अलग देशों में अश्वगंधा कई प्रकार की होती है, लेकिन असली अश्वगंधा की पहचान करने के लिए इसके पौधों को मसलने पर घोड़े के पेशाब के समान गंध आती है। अश्वगंधा की जड़ में यह गंध अधिक तेज होती है। वन में पाए जाने वाले पौधों की तुलना में खेती के माध्यम से उगाए जाने वाले अश्वगंधा की गुणवत्ता अच्छी होती है। तेल निकालने के लिए वनों में पाया जाने वाला अश्वगंधा का पौधा ही अच्छा माना जाता है|
इसे हम इंडियन जिन्सेंग और वींटर चेरी के नाम से जाना जाता है|आयुर्वेद में इसका उपयोग हजारों वर्षों से इसके औषधीय गुणों के लिए किया जाता रहा है। यह एक एडाप्टोजेन है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर को तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में मदद करता है।
अश्वगंधा के फायदे
- अनिद्रा मे लाभ : अगर आपको ठीक से नींद नहीं आती और आपको अनिद्रा की परेशानी है , रात को एक ग्लास दूध के साथ अश्वगंधा का पाउडर मिलाकर पीने से अनिद्रा की परेशानी दूर होती है और नींद अच्छी आती है|
- बॉडी बिल्डिंग मे फायदा : अश्वगंधा बॉडी बिल्डिंग मे फायदेमंद है ये हमारी मांसपेसियों को मजबूत बनाता है जिससे मसल्स बिल्डिंग मे हेल्प मिलती है |
- शुक्राणु बढ़ाए : अश्वगंधा हमारे शरीर मे शुक्राणुओं की संख्या मे बढ़ोतरी करता है,
