कब्ज कारण, लक्षण , इलाज कब्ज से बचने के लिए उपाय

कब्ज क्या है? कारण लक्षण उपाय जानिए पेट साफ करने का रामबाण उपाय |

भारत मे लगभग 21% लोग कब्ज जैसी समस्या से परेशान है, कब्ज होने के कई कारण है जैसे  (imbalance diet) असंतुलन खानपान , दिनचर्या ठीक न होना , अगर आप भी कब्ज जैसी समस्या से परेशान है तो आप ये आर्टिकल पढ़िये|

 

                   कब्ज : कारण , लक्षण, इलाज, घरेलू उपाय|

कब्ज क्या है? (what is constipation?)

कब्ज का मतलब पेट ठीक से साफ न होना, जब पेट ठीक से साफ नहीं होता तो हमारी आंतों मे मल जमा हो जाता है जिसके कारण पेट मे भारीपन, और दर्द होता है, इसमे अंते  सही से काम नहीं करती , कब्ज के कारण पेट मे गैस , दर्द, अपच की समस्या से जूझना पड़ता|

कब्ज किस कारण से होता है? (causes of constipation)

कब्ज के कई कारण होते है जैसे खराब खानपान, शरीर मे फाइबर की कमी, शरीर मे पानी की कमी, शारीरिक गतिविधि की कमी, मल त्याग की प्राकृतिक इच्छा को दबाना,तनाव है| 

कब्ज के लक्षण (symptoms of constipation)

  1. मल त्याग मे कठिनाई होना |
  2. पेट साफ़ न होना |
  3. पेट मे गैस होना|
  4. समय पर भूख न लगना  |
  5. पेट फूलना|
  6. मतली और उल्टी आना |

कब्ज को खत्म करने के लिए इलाज (How to cure constipation)

1 . आवला का प्रयोग करे

आंवला मे भरपूर मात्रा मे फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या से राहत देता है,  आप सुबह खाली पेट आवला का जूस पिये, या आप आवला पाउडर का भी उपयोग कर सकते है, या आप आवला को कच्चा चबा सकते है|

2 . ईसबगोल और हरड़ का प्रयोग करे

रात को सोने से पहले आधी चम्मच छोटी हरड़ और आधी चम्मच  ईसबगोल दूध मे मिलाकर, या पानी मे मिलाकर  पी ले |   लेकिन इसे 10 दिन मे एक बार ही ले आदत न बनाए| हरड़ और ईसबगोल हमारे पेट मे दबाब डालता है जिससे कब्ज से राहत मिलती है  और पाचन तंत्र दुरस्त रेहता है

    सावधानियां
 
  • इसबगोल: 

    इसे पर्याप्त मात्रा में पानी के साथ लेना बहुत ज़रूरी है, नहीं तो यह पेट में दर्द और कब्ज पैदा कर सकता है। 

     
  • हरड़: 
    हफ्ते मे केवल एक बार ही प्रयोग करे,  इसे प्रयोग करने की आदत न डाले | 

3. इन फलो का सेवन करे

कब्ज को दूर करने के लिए पपीता, सेब, आवला , अमरूद , कीवी, अंगूर, मोसमबी , नासपाती जैसे फलो का सेवन करे| 

4. फाइबर से भरपूर भोजन करे

फल और सब्जियां: सेब, केले, गाजर, ब्रोकोली, नाशपाती, जामुन, भिंडी , गाजर आदि |

दालें और फलियां: चने, मसूर दाल, राजमा आदि |

मेवे और बीज: बादाम, चिया बीज , पंपकिन सीड, फ़्लेक्स सीड आदि |

साबुत अनाज: ओट्स, जौ, साबुत गेहूं, क्विनोआ आदि |

 डेयरी प्रोडक्ट्स – छाछ, दही और घी कब्ज को कम करने में सहायक होते हैं |